Vedant Samachar

CG BREAKING: नारायणपुर में एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन से लौटते समय एक्सीडेंटल फायर, डीआरजी जवान की मौत

Vedant Samachar
2 Min Read

नारायणपुर, 21 दिसंबर। जिले में एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन से लौटते समय हुए एक दर्दनाक हादसे में डीआरजी के एक जवान की जान चली गई। यह घटना थाना छोटेडोंगर क्षेत्र अंतर्गत कैंप कड़ेनार में घटित हुई, जहां एक्सीडेंटल फायर की चपेट में आकर जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नारायणपुर डीआरजी में पदस्थ आरक्षक बलदेव सिंह हुर्रा ऑपरेशन से वापसी के दौरान अचानक हुई एक्सीडेंटल फायरिंग में घायल हो गए। गोली उनके सिर के पास लगने से वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के तुरंत बाद साथी जवानों द्वारा उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए धौड़ाई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया।

हालांकि, सिर के पास गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण इलाज के दौरान आरक्षक बलदेव सिंह हुर्रा ने दम तोड़ दिया। जवान की मौत की खबर मिलते ही पुलिस विभाग और सुरक्षा बलों में शोक की लहर दौड़ गई। कैंप परिसर में मातम का माहौल है।

फिलहाल, मामले में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस अधिकारियों द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर इसे एक्सीडेंटल फायर का मामला बताया जा रहा है। विभागीय स्तर पर भी जांच के आदेश दिए जाने की संभावना है।

शहीद जवान बलदेव सिंह हुर्रा के निधन पर वरिष्ठ अधिकारियों सहित पुलिस विभाग के कर्मियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

Share This Article