अवैध रूप से हुक्का बार चलाते दो संचालक पकड़े गए, तारबाहर पुलिस की कार्रवाई

बिलासपुर 19 दिसम्बर (वेदांत समाचार)। तारबाहर पुलिस ने हुक्काबार का संचालन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनो संचालकों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पकड़े गए दोनो आरोपियों का नाम राहुल सोनी और गोकुल राव वानखेड़े है।तारबाहर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कप्ताने के आदेश पर अवैध रूप से संचालित हुक्काबार संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। कार्रवाई के पहले पुलिस को जानकारी मिली कि पुराना बस स्टैंड के पास ब्लैक्जैक हुक्का बार संचालित किया जा रहा है।  हुक्का पीने ग्राहकों का लगातार आना जाना है।सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गयी। पुलिस टीम ने मौके से  संचालक ग्राहको को हुक्का पिलाते धर दबोचा। मौके से हुक्का, हुक्का पॉट, फ्लेवर और अन्य सामग्रियों को जब्त  किया गया। दोनों हुक्काबार संचालकों को हिरास्त में लेकर कोटपा एक्ट का अपराध दर्ज किया गया।