मंत्री अकबर ने नवीन धान उपार्जन केंद्र गौरमाटी का किया निरीक्षण

कवर्धा 18 दिसम्बर (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री एवं कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहम्मद अकबर शनिवार को अचानक नवीन धान उपार्जन केंद्र गौरमाटी का निरीक्षण किया। ग्राम गोरमाटी पहुंचने पर ग्रामवासियों ने पटाखों से उनका स्वागत किया तथा श्रीफल भेंट कर नवीन धान उपार्जन केंद्र खोलने के लिए आभार प्रकट किया।

मंत्री मोहम्मद अकबर ने उपस्थित कृषकों से आज तक कुल धान खरीदी तथा व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। समिति की व्यवस्था से कृषक संतुष्ट और प्रसन्न नजर आए. निरीक्षण के दौरान उनके साथ कन्हैया अग्रवाल, अशोक सिंह, पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह, निज सहायक कीर्तन शुक्ला, तहसीलदार सहसपुर लोहारा उपेंद्र किंडो, संचालक मंडल के सदस्य सतीश सिंह, चंदूलाल साहू, सुखसागर शुक्ला, जीवेश सिंह, शिवकुमार साहू, छन्नूलाल साहू, फेरहा साहू, सुरेश सिंह, बल्लभ सिंह, कुलदीप मारकंडे, उपसरपंच, विजेश्वर तिवारी, विश्राम धुर्वे, विश्राम साहू, रामचंद्र साहू, अमोल साहू, दिलीप दुबे, जीतू सिंह ठाकुर, नरेश साहू, महेश सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।