Vedant Samachar

मंत्री केदार कश्यप की मां मनकी देवी का निधन, शोक की लहर

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर ,21 दिसंबर (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री केदार कश्यप की माता मनकी देवी का निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थीं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं हो सका और अंततः उन्होंने दम तोड़ दिया।

मनकी देवी के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने मंत्री केदार कश्यप एवं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

मनकी देवी का अंत्येष्टि कार्यक्रम उनके पैतृक गांव ग्राम फारसागुड़ा, जिला बस्तर में संपन्न किया जाएगा। इस दौरान सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है।

इस दुखद घड़ी में पूरा समुदाय मंत्री कश्यप और उनके परिवार के साथ खड़ा है।

Share This Article