Vedant Samachar

जेंडर कैंपेन विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में जिला कोरबा हुआ सम्मानित

Vedant samachar
2 Min Read

कोरबा, 20 दिसंबर 2025। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविक मिशन द्वारा जेंडर कैंपेन के संबंध में दिनांक 20 दिसंबर 2025 को सर्किट हाउस, सिविल लाइंस, रायपुर में एक राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्री भीम सिंह द्वारा की गई। इस अवसर पर राज्य में जेंडर कैंपेन के प्रभावी क्रियान्वयन एवं Equal MIS के उत्कृष्ट निष्पादन हेतु जिला कोरबा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

ग्रामीण आजीविक मिशन इकाई कोरबा द्वारा जेंडर समानता को बढ़ावा देने, योजनाओं के क्रियान्वयन में लैंगिक दृष्टिकोण अपनाने तथा सटीक व समान MIS रिपोर्टिंग के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों को राज्य स्तर पर प्रशंसा मिली।

जिले की ओर से यह सम्मान अनुराग जैन,जिला मिशन प्रबंधक, जॉन मिंज,जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जेंडर मास्टर ट्रेनर श्रीमती लक्ष्मी देवी प्रजापति एवं श्रीमती बरातिन जगत के द्वारा ग्रहण किया गया।

इस उपलब्धि पर जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने ग्रामीण आजीविका मिशन की टीम एवं उनके कार्यों की सराहना की है तथा भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए उत्साहवर्धन किया है।

Share This Article