कोटा में विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का भारद्वाज ने किया औचक निरीक्षण

बिलासपुर 17 दिसम्बर (वेदांत समाचार)। कोटा अनुविभाग में समर्थन मूल्य में की जा रही धान का आज अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) टी.आर. भारद्वाज ने आज औचक निरीक्षण किया।

भारद्वाज ने धान उपार्जन केन्द्र अमाली, करगीखुर्द, नगचुई, धूमा व करगीकला का निरीक्षण कर किसानों से धान खरीदी की व्यवस्था, बारदाना, पानी एवं उपार्जन केन्द्र के व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। किसानों ने व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर की। धान उपार्जन केन्द्र करगीकला व धूमा में टोकन जांच कर धान तौलते समय धान की गुणवत्ता एवं उनकी मात्रा का अवलोकन किया गया, जिसमें सही मात्रा में धान तौल होना पाया गया। सभी उपार्जन केन्द्रों के समिति प्रबंधक को सुव्यस्थित धान खरीदी करने के निर्देश दिये गये है।

बिलासपुर (वीएनएस)। कोटा अनुविभाग में समर्थन मूल्य में की जा रही धान का आज अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) टी.आर. भारद्वाज ने आज औचक निरीक्षण किया।

भारद्वाज ने धान उपार्जन केन्द्र अमाली, करगीखुर्द, नगचुई, धूमा व करगीकला का निरीक्षण कर किसानों से धान खरीदी की व्यवस्था, बारदाना, पानी एवं उपार्जन केन्द्र के व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। किसानों ने व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर की। धान उपार्जन केन्द्र करगीकला व धूमा में टोकन जांच कर धान तौलते समय धान की गुणवत्ता एवं उनकी मात्रा का अवलोकन किया गया, जिसमें सही मात्रा में धान तौल होना पाया गया। सभी उपार्जन केन्द्रों के समिति प्रबंधक को सुव्यस्थित धान खरीदी करने के निर्देश दिये गये है।

भारद्वाज ने अनुविभाग कोटा अंतर्गत चल रहे वैक्सीनेशन महाभियान का भी निरीक्षण किया। ग्राम अमाली, करगीखुर्द, नगचुई, धूमा व करगीकला वैक्सीनेशन सेंटर में टीकाकरण के लिए आये व्यक्तियों को प्रोत्साहित किया।

निरीक्षण के दौरान खाद्य निरीक्षक कोटा श्याम वस्त्रकार, डॉ. मनोज राज व धान खरीदी केन्द्र के समिति प्रबंधक, आॅपरेटर व समस्त वैक्सीनेटर स्टॉफ उपस्थित थे।