बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा दिला सकती हैं ये 5 चीजें, जानिये इस्तेमाल का सही तरीका

वर्तमान समय में सबसे ज्यादा लोग बाल झड़ने की समस्या से जूझ रहे हैं। मौसम में बदलाव, हार्मोन्स में असंतुलन, फास्ट फूड का अधिक सेवन और तनाव, बालों के झड़ने का कारण हो सकते हैं। अगर बाल झड़ने की समस्या पर समय रहते गौर ना किया जाए तो यह समस्या अधिक बढ़ जाती है। इससे ना केवल आपकी पर्सनैलिटी को नुकसान होता है बल्कि धीरे-धीरे आप गंजेपन का भी शिकार होने लगते हैं। बाल झड़ने की समस्या से निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स की मानें तो घरेलू उपायों के जरिए भी इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

किचन में मौजूद ये 5 चीजें आपको बालों के झड़ने से निजात दिला सकते हैं। इन चीजों को आप अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। जानिये कैसे-

करी पत्ता: करी पत्ते का इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। साथ ही यह बाल झड़ने की परेशानी को भी खत्म कर सकता है। इसके लिए करी पत्ते को तेल में मिला लें और फिर अपने बालों की जड़ों में इसे लगाएं। नियमित तौर पर करी पत्ते के तेल से सिर की मसाज करने से आपको कुछ ही दिनों में फायदा दिखने लगेगा।

ग्रीन टी: ग्रीन टी स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद होती है। रोजाना ग्रीन टी पीने के साथ ही आप इसे अपने हेयर केयर रूटीन में भी शामिल कर सकते हैं।

प्याज का रस: प्याज का रस हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके लिए प्याज के पेस्ट को सूती कपड़े में बांधकर उसका रस निचोड़ लें। फिर इस प्याज के रस को अपने बालों में लगाएं। 2-3 घंटे तक इसे ऐसे ही बालों में लगा रहने दें और बाद में सादे पानी से सिर को धो लें। इस नुस्खे का उपयोग करने से आपके बाल झड़ने की समस्या कम हो जाएगी।

पालक: पालक को डाइट में शामिल करने से रेड ब्लड सेल्स को बनाने में मदद मिलती है, जिससे बाल झड़ने की समस्या कम हो जाती है।

आंवला: आंवले के मुरब्बे का सेवन करने से आपको बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।