Vedant Samachar

राज्यपाल ने गुरु घासीदास जयंती पर किया नमन…

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर ,18 दिसंबर (वेदांत समाचार)। राज्यपाल रमेन डेका ने गुरु घासीदास जयंती पर लोकभवन में गुरु घासीदास के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास ने मानव समाज को प्रेम और सद्भावना का संदेश दिया और समाज में व्याप्त भेदभाव एवं असमानता को दूर कर समतामूलक समाज स्थापित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को एकता और सद्भावना का मार्ग दिखाते हैं। इस अवसर पर लोकभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी संत बाबा गुरु घासीदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Share This Article