Vedant Samachar

CG NEWS : 52 पत्ती ताश से संगठित जुआ खेलते-खिलाते तीन आरोपी गिरफ्तार,कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन “प्रहार” के तहत ₹5.37 लाख का मशरूका जब्त…

Vedant Samachar
2 Min Read

बिलासपुर ,16 दिसंबर (वेदांत समाचार)। अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन “प्रहार” के अंतर्गत कोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 पत्ती ताश से संगठित रूप से जुआ खेलते व खिलाते तीन आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगद ₹27,020 सहित करीब ₹5.37 लाख का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 593/2025 के तहत धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल (रा.पु.से.) और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक भावेश शेंडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 15 दिसंबर 2025 को ग्राम पोसरा खार में मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

रेड के दौरान आरोपी 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का दांव लगाकर संगठित रूप से जुआ खेलते एवं खिलाते पाए गए। पूछताछ में आरोपियों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर जुआ संचालन करना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. प्रभात सिंह ठाकुर (27 वर्ष)
    पिता – अश्वनी सिंह ठाकुर
    निवासी – पौंसरा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर
  2. सायबान अली (55 वर्ष)
    पिता – सफर अली
    निवासी – रतनपुर, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर
  3. रामजी केंवट (57 वर्ष)
    पिता – स्व. गेंदराम केंवट
    निवासी – पौंसरा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर

जब्त मशरूका

52 पत्ती ताश के 02 बंडल

नीले रंग का तिरपाल 01 नग

नगद राशि ₹27,020/-

मोबाइल फोन 01 नग

मोटर सायकल 10 नग
कुल अनुमानित कीमत – ₹5,37,020/-

गिरफ्तार आरोपियों को 15 दिसंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्हें 16 दिसंबर 2025 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

विशेष भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भावेश शेंडे, प्रधान आरक्षक रमेश पटनायक, आरक्षक दुर्गेश यादव, अनुज जांगड़े, सोम भार्गव, राकेश खांडे एवं जितेंद्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Share This Article