Vedant Samachar

CG IPS Transfer: आईपीएस प्रभात कुमार बने महासमुंद के नए पुलिस अधीक्षक, आशुतोष सिंह सीबीआई के लिए रिलीव

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर, 15 दिसंबर (वेदांत समाचार)। राज्य सरकार द्वारा जारी प्रशासनिक आदेश के तहत 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री प्रभात कुमार को महासमुंद जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के साथ ही जिले में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी।

आईपीएस प्रभात कुमार को एक युवा एवं ऊर्जावान अधिकारी के रूप में जाना जाता है। 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी के रूप में उन्होंने अब तक विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए अपनी कार्यकुशलता और अनुशासन का परिचय दिया है। उनके महासमुंद एसपी बनाए जाने से जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

वहीं, वर्तमान में पदस्थ आईपीएस अधिकारी आशुतोष सिंह को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के लिए रिलीव कर दिया गया है। वे अब केंद्र सरकार के अधीन सीबीआई में अपनी सेवाएं देंगे।

राज्य पुलिस महकमे में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को नियमित प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है। नई पदस्थापना के बाद महासमुंद जिले में जल्द ही आईपीएस प्रभात कुमार द्वारा कार्यभार ग्रहण किए जाने की संभावना है।

Share This Article