[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

बकरा चोरी कर काटकर बेचा, 2 आरोपी गिरफ्तार CCTV से हुई पहचान…

दुर्ग,29 मार्च (वेदांत समाचार): दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में बकरा चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्राम जोरातराई में हुई इस वारदात का खुलासा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुआ। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से स्कूटी, धारदार हथियार, नगदी और घटना के समय पहने गए कपड़े जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद शफी (50) और ओमप्रकाश वर्मा (35) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी रूआबांधा क्षेत्र के निवासी है।

दरअसल ग्राम जोरातराई के बजरंग चौक निवासी बन्नी अली (26) ने 25 मार्च को उतई थाने में बकरा चोरी की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 24 मार्च की शाम बकरों को घर में रखा था, लेकिन अगली सुबह दो बकरे गायब मिले। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर दो अज्ञात लोग दुपहिया वाहन से बकरा ले जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी, धारदार हथियार, नगदी रकम, कपड़े और चप्पल जब्त किए।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और रूआबांधा क्षेत्र में दबिश देकर दोनों को हिरासत में लिया गया पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने आर्थिक लाभ के लिए बकरा चोरी की थी। वे पहले स्कूटी से गांव में रेकी करने पहुंचे और मौका मिलते ही घर के पास से बकरा उठा ले गए। चोरी के बाद बकरों को काटकर बेच दिया और उससे मिली रकम खर्च कर दी।

[metaslider id="133"]