Vedant Samachar

छत्तीसगढ़ : ट्रेन के आगे कूदी महिला की हुई शिनाख्त, बच्चे को खरोंच तक नहीं

Vedant samachar
2 Min Read
ऊपर से कई ट्रेनें गुजर गई, लेकिन 6 माह का बच्चा पूरी तरह सुरक्षित

जांजगीर, 22 जून (वेदांत समाचार) I जांजगीर के ग्राम कोटमोसोनार के जूठही फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक महिला ने मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी. महिला की पहचान ग्राम दरीटांड़ निवासी शिवकुमारी नायक (26) के रूप में हुई. घटना के समय महिला के साथ उसका 6 महीने का बेटा भी मौजूद था. बच्चा पूरी तरह सुरक्षित रहा. उसके ऊपर से कई ट्रेनें गुजर गई, लेकिन उसे खरोंच तक नहीं आई. बताया गया है कि शुक्रवार रात 9 बजे शिवकुमारी और उसके पति मंतराम नायक के बीच खाना खाते समय विवाद हुआ. इसके बाद दोनों बच्चे के साथ सोने चले गए. रात 10 बजे मंतराम की नींद खुली तो पत्नी और बच्चा कमरे से गायब थे. मंतराम ने तब तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. रात 12 बजे मालगाड़ी के चालक ने ट्रैक पर महिला और बच्चे को देखा. उसने तुरंत ट्रेन रोकी और स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी.

इसके बाद जीआरपी और अकलतरा पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंची और रेलवे ट्रेक में एक महिला को मृत अवस्था में पाया, वहीं मृतिका के पास उसका बेटा भी पड़ा मिला. जिसे देखने पर बच्चा जीवित मिला. पुलिस ने तत्काल बच्चे को अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे सुरक्षित रखा और मृतकों की पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और पहचान कार्रवाई.

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि घटना के बाद से मृतिका की पहचान दर्रीतांड गाँव की रहने वाली शिव कुमारी नायक के रूप में हुई. पुलिस ने मृतिका के परिजनो को थाना बुलाकर पहचान कार्रवाई की, और बच्चे को उसके पिता मंत राम नायक को सौंप दिया. पुलिस ने परिजनों से इस घटना के विषय मे पूछताछ की जिसमे रात में शराब के नशे में पति-पत्नी के बीच विवाद होना और शिव कुमारी द्वारा बच्चा लेकर घर से निकलना और ट्रेन से कट कर आत्म हत्या करना पाया है.

Share This Article