Vedant Samachar

व्यापम ने आगामी परीक्षाओं के लिए जारी किये कड़े दिशा-निर्देश, जानिये यहाँ सबकुछ…

Vedant samachar
3 Min Read

छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने आगामी परीक्षाओं के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए है। खासकर ड्रेस कोड और कंडक्ट को लेकर व्यापम सख्त हैं। निर्देशों का पालन न करने पर परीक्षार्थियों को सीधे परीक्षा से वंचित किया जाएगा। व्यापम ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे एक दिन पहले ही परीक्षा केंद्र का अवलोकन कर लें, ताकि परीक्षा वाले दिन किसी प्रकार की देरी या परेशानी न हो।

व्यापम ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा से पहले फ्रिस्किंग और ID वेरिफिकेशन के लिए 2 घंटे पहले केंद्र पहुंचें। मेन गेट परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले ही बंद कर दिया जाएगा। जैसे परीक्षा 11 बजे है तो गेट 10:30 बजे गेट बंद हो जाएगा।

ड्रेस कोड: इस बार सख्त, रंग भी तय

व्यापम ने ड्रेस कोड को लेकर सबसे कड़े निर्देश दिए हैं। व्यापम ने कैंडिडेट को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े, बिना पॉकेट वाला साधारण स्वेटर (रंग हल्का हो या कोई भी, आधी बांह की बाध्यता नहीं) पहनकर आने को कहा है। हालांकि स्वेटर सुरक्षा जांच के दौरान उतारकर दिखाना होगा। डार्क कलर और धार्मिक/सांस्कृतिक पोशाक पहनने वाले अभ्यर्थियों को सामान्य समय से भी पहले रिपोर्ट करना होगा। इन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ेगा।

इसके अलावा इन नियमों पर भी ध्यान देना होगा…

  • केवल चप्पल पहनकर आएं।
  • जूते-मोज़े, हील, फैंसी फुटवियर प्रतिबंधित।
  • कानों में कोई भी आभूषण वर्जित।

परीक्षा कक्ष पूरी तरह “नो इलेक्ट्रॉनिक्स ज़ोन”

  • मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्टवॉच
  • इलेक्ट्रॉनिक घड़ी
  • पर्स, पाउच
  • स्कार्फ
  • बेल्ट
  • टोपी
  • किसी भी प्रकार का संचार उपकरण एग्जाम सेंटर में नहीं ले जा पाएंगे।

30 मिनट का फॉर्मूला ध्यान में रखें

  • परीक्षा शुरू होने के पहले 30 मिनट और अंतिम 30 मिनट कक्ष से बाहर जाना पूरी तरह प्रतिबंधित।
  • प्रवेश पत्र के सभी पेज एक तरफ प्रिंट करें, क्योंकि एक प्रति परीक्षा केंद्र में जमा होगी।
  • एक मूल पहचान पत्र अनिवार्य: आधार कार्ड वोटर ID ड्राइविंग लाइसेंस पैन कार्ड
  • मूल पहचान पत्र नहीं लाने पर परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • यदि एडमिट कार्ड पर फोटो नहीं दिख रहा—→ दो रंगीन पासपोर्ट फोटो साथ लाएं।
  • उत्तर केवल नीले या काले बॉल पेन से लिखें, किसी अन्य पेन का उपयोग स्वीकार नहीं होगा।

एडमिट कार्ड सुरक्षित रखें

चयन/प्रवेश प्रक्रिया में इसकी फिर जरूरत पड़ेगी। व्यापम डुप्लीकेट एडमिट कार्ड जारी नहीं करेगा। निर्देशों का पालन नहीं करने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। नकल या अनुचित साधन उपयोग करते पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई होगी, उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

Share This Article