[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

KORBA BREAKING:हड़ताल के दौरान सचिव की मौत: आक्रोश और आंसू

कोरबा, 15 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हड़ताल पर बैठे एक सचिव की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राजकुमार कश्यप के रूप में हुई है, जो कुटेलामुंडा में सचिव पद पर पदस्थ थे और उड़ता गांव के निवासी थे।

राजकुमार कश्यप को विनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद सचिव समुदाय में गहरा आक्रोश है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि राजकुमार कश्यप बीते कई दिनों से सचिव संघ के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर चल रही हड़ताल में सक्रिय रूप से भाग ले रहे थे। अत्यधिक गर्मी और थकावट के चलते उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी।

सचिव संघ के नेताओं ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है, जिससे मानसिक और शारीरिक तनाव बढ़ रहा है। उन्होंने राजकुमार कश्यप की मौत को “प्रशासनिक लापरवाही से हुई मौत” बताया है।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और अस्पताल परिसर में उनका रो-रो कर बुरा हाल है। सचिव संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। संघ ने मृतक सचिव के परिजनों को मुआवजा और सरकारी सहायता देने की मांग की है।

[metaslider id="133"]