Vedant Samachar

RAIPUR:वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने 36 महिलाओं को महिला शिखर सम्मान से सम्मानित किया

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर,11 मार्च 2025 (वेदांत समाचार) : रायपुर में वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और सर्व युवा ब्राह्मण परिषद ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला शिखर सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में छत्तीसगढ़ की 36 विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती मीनल चौबे, महापौर, रायपुर ने कहा कि महिलाएं परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में भी सफलतापूर्वक कार्य कर रही हैं। उन्होंने निगम चुनाव में अपनी जीत के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

सम्मानित महिलाओं में श्रीमती मीनू त्रिवेदी (दिव्यांग) कोरबा को विधिक सेवा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के संगठन को विस्तार करते हुए रायपुर और बलौदाबाजार जिले के महिला विंग पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

Share This Article