[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

CG NEWS:सायबर जन जागरूकता यातायात नियमो के संबंध में लोगों को दी गई जानकारी

जांजगीर, 25 मार्च 2025(वेदांत समाचार)। सायबर अपराध, सायबर धोखाधड़ी से बचने के लिए थाना प्रभारी जांजगीर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी द्वारा की गई सायबर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान लोगों को सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीको के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

किसी भी व्यक्ति के साथ अपना पिन अथवा ओटीपी शेयर ना करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक ना करें। किसी भी अनजान व्यक्ति का फ्रेंड रिक्वेेस्ट एक्सेप्ट ना करें। पी.एम. किसान योजना एपलीकेशन संबंधी वाट्सएप मैसेज आने पर डाउनलोड ना करें। टेलीग्राम में टास्क के नाम पर एवं अधिक लाभ देने वाले शेयर ट्रेडिंग से सावधन रहे। ऑनलाईन शांपिग हेतु अधिकृत शापिंग साईड का उपयोग करने की सलाह दी गई।


शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, तीन सवारी मोटर सायकल नहीं चलाने के संबंध में दी गई जानकारी

वर्तमान समय में बढ़ते सायबर अपराधो को संज्ञान में लेते हुए उचित बचाव के लिए विवेक शुक्ला (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में सायबर जन जागरूकता/यातायात नियमों का पालन करने संबंधी कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 25.03.2025 को थाना जांजगीर क्षेत्रांतर्गत ग्राम जर्वे च में आयोजित किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।

[metaslider id="133"]