[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

फैक्ट्री में लगी भीषण आग! वेल्डिंग के दौरान आग लगने की आशंका, कई मजदूरों के फंसे होने की खबर, देखें वीडियो…

रायपुर,27नवंबर (वेदांत समाचार) । रायपुर के सरोरा क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में आग आग लग गई। बजरंग नगर स्थित गद्दा अलमारी फैक्ट्री और स्टील क्राफ्ट फर्नीचर फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वेल्डिंग के दौरान उठी चिंगारी ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।

फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। स्थानीय लोगों और दमकलकर्मियों की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी है। जानकारी है कि आग लगने के समय कई मजदूर फैक्ट्री के अंदर फंसे हुए थे।

हादसा के बाद पूरे इलाके में घबराहट फैली हुई है। अब तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। अधिकारी हानि और आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

[metaslider id="133"]