Vedant Samachar

रायपुर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, कांग्रेसियों ने गर्मजोशी से किया स्वागत…

Vedant Samachar
1 Min Read
संविधान सभा में हुए शमिल

रायपुर,07जुलाई(वेदांत समाचार)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां कांग्रेसियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया, जिसके बाद एयरपोर्ट से खड़गे साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किसान, जवान, संविधान सभा में शामिल हुए। कार्यक्रम के मंच में छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग, पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, प्रेम साय सिंह टेकाम सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

इस बीच रायपुर में सुबह से हुई बारिश से कार्यक्रम स्थल के ग्राउंड में कई जगह पानी भर गया है। डोम में भरा पानी टपकने लगा है। फिलहाल बारिश थमने के बाद कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ने लगी है। कांग्रेस इस सभा के जरिए कांग्रेस DAP और खाद की किल्लत, प्रदेश में बढ़ते अपराध और शराब के अवैध कारोबार जैसे मुद्दों पर साय सरकार को घेरेगी। सभा के बाद खड़गे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पार्टी की बैठक में शामिल होंगे।

Share This Article