Vedant Samachar

CG NEWS:विकसित कृषि संकल्प अभियान केे तहत कलेक्टर व जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रथ को रवाना

Vedant samachar
2 Min Read

किसानों को खरीफ मौसम के प्रमुख फसलों की उन्नत तकनीक के संबंध में दी जा रही है जानकारी

कोरिया,29मई 2025(वेदांत समाचार) : आज से शुरू हुए विकसित कृषि संकल्प अभियान को कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना की।

कृषि विभाग के उप संचालक राजेश कुमार भारती ने बताया कि भारत सरकार कृषि मंत्रालय द्वारा ’’विकसित कृषि संकल्प अभियान’’ की शुरुआत 29 मई से शुरू होकर 12 जून तक चलेगा। इस दौरान कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा गांव-गांव पहुंचकर खेती के उन्नत तकनीकों की जानकारी भी साझा की जा रही है। भारती ने बताया कि किसानों को आगामी खरीफ मौसम के प्रमुख फसलों की उन्नत तकनीक, कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी एवं मत्स्य पालन संबंधी समस्याओं के उचित मार्गदर्शन एवं वैज्ञानिक परिचर्चा के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में तीन टीम गठित की गयी है, जिनके द्वारा प्रतिदिन 03 क्लस्टर में शिविर का आयोजन कर ’’कृषि संकल्प रथ’’ के माध्यम से कृषि एवं संवर्गीय विभागों की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। आज बैकुण्ठपुर विकासखण्ड के कंचनपुर, जामपारा, जूनापारा, ओड़गी, धौराटिकुरा, छिन्दडांड़ तथा सोनहत विकासखण्ड के कछाड़ी, बेलिया एवं महुआपारा ग्राम पंचायत भवन में जागरूकता और प्रशिक्षण कार्य योजना किया गया था।

Share This Article