[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

CG CRIME : दिवाली पर टेंट लगाकर खेल रहे थे जुआ, 236 जुआरियों से दो लाख रुपए पुलिस ने किए बरामद

बेमेतरा/नवागढ़, 21 अक्टूबर । दिवाली की रात जुआरियों का शौक शबाब पर था. बाकायदा टेंट लगाकर अलग-अलग फड़ों में जुआ खेला जा रहा था. पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए 22 अलग-अलग फड़ों में जुआ खेलते 236 जुआरियों को पकड़ा, जिनसे करीबन दो लाख रुपए नगद जब्त किए.

पुलिस कार्रवाई का नेतृत्व कर रहीं एसडीओपी कौशल्या साहू ने बताया कि सोमवार शाम को सूचना मिली कि मुंगेली-नवागढ़ रोड पर विनोद साहू के ईंट भट्टा के पास जुआ खेला जा रहा है.

इस पर की गई कार्रवाई में 22 अलग-अलग फड़ों में जुआ खेलते हुए 236 लोगों को पकड़ा गया है. फड़ से 51 हजार रुपए और जुआरियों के पास से एक लाख 43 हजार 548 रुपए जब्त किया गया है. इस तरह से कुल एक लाख 94 हजार 988 रुपए के साथ ताश के पत्तों के अलावा मोबाइल और बाइक को जब्त किया गया है.

READ MORE : राज्योत्सव से पहले छत्तीसगढ़ में हो सकती है बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, IAS-IPS के ट्रांसफर की अटकलें तेज

[metaslider id="133"]