[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

CG ACCIDENT : अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार बस, 1 महिला यात्री की मौत, 5 की हालत गंभीर

जशपुर, 18 सितम्बर (वेदांत समाचार)। जशपुर में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के बरजोर में तेज रफ्तार से जा रही एक बस अनियंत्रित होकर अचानक सड़क पर पलट गई. इस हादसे में एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई. साथ ही 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इनके अलावा अन्य कई यात्रियों को भी मामूली चोंटें आई हैं. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक बस फरसाबहार से अंबिकापुर जा रही थी. लेकिन तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे में एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

[metaslider id="133"]