[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

CG से बड़ी खबर : सुरक्षाबलों ने तीन शक्तिशाली आईईडी बरामद कर किया निष्क्रिय

सुकमा,22 मार्च (वेदांत समाचार)। जिले में सुरक्षाबलों ने सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए तीन शक्तिशाली आईईडी बरामद कर उन्हें सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।

मिली जानकारी के अनुसार, 226 बटालियन सर्चिंग अभियान पर निकली हुई थी। इसी दौरान जगरगुंडा–नरसापुरम मार्ग पर माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी का पता चला। सुरक्षाबलों ने सतर्कता बरतते हुए इलाके को घेरकर जांच की, जिसमें 1 किलो, 2 किलो और 4 किलो वजन के तीन आईईडी बरामद किए गए।

बताया जा रहा है कि इन विस्फोटकों को सुरक्षाबलों को भारी नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाया गया था। बरामदगी के बाद बम निरोधक दस्ता, डीएसएमडी और डॉग स्क्वायड की मदद से तीनों आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया।

कार्रवाई के बाद सर्चिंग टीम सुरक्षित वापस बटालियन मुख्यालय लौट आई। इस बरामदगी से क्षेत्र में नक्सलियों की सक्रिय मौजूदगी की पुष्टि होती है। सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है और निर्धारित समय सीमा के भीतर नक्सल प्रभाव को समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

[metaslider id="133"]