राउरकेला,17 मार्च 2025 (वेदांत समाचार) | सुंदरगढ़ में बेकाबू होकर यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई तो वहीं 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सुंदरगढ़ अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घटना तंगरमुंडा पुलिस स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मां समलाई बस किंजिरकेला से सुंदरगढ़ आ रही थी, तभी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
[metaslider id="133"]
