The post केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे एक दिवसीय दौरे पर बिलासपुर पहुंचे, SECL ने किया भव्य स्वागत appeared first on Vedant Samachar.
]]>एसईसीएल की ओर से निदेशक (तकनीकी) योजना/परियोजना
रमेश चन्द्र महापात्र ने मंत्री दुबे का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने मंत्री से विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की।

दौरे के दौरान मंत्री के सम्मान में एसईसीएल परिसर में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की टुकड़ी द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया। इस औपचारिक सम्मान के साथ पूरे कार्यक्रम में गरिमामय वातावरण देखने को मिला।
मंत्री के इस दौरे को कोयला क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके आगमन से क्षेत्रीय कोल परियोजनाओं और विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
The post केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे एक दिवसीय दौरे पर बिलासपुर पहुंचे, SECL ने किया भव्य स्वागत appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसईसीएल को राष्ट्रीय सम्मान, वाटर डाइजेस्ट अवार्ड 2026 से नवाजा गया appeared first on Vedant Samachar.
]]>यह सम्मान 23 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में Raj Bhushan Choudhary, जल शक्ति राज्य मंत्री, भारत सरकार के करकमलों से प्रदान किया गया। एसईसीएल की ओर से कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन और निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
यह पुरस्कार एसईसीएल द्वारा खान जल के सदुपयोग के तहत किए जा रहे नवाचारपूर्ण प्रयासों के लिए दिया गया है। कंपनी खदानों से निकलने वाले जल को संरक्षित कर आसपास के क्षेत्रों में जल संकट कम करने के साथ-साथ किसानों को सिंचाई के लिए उपलब्ध करा रही है।
इस पहल के जरिए न केवल जल संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो रहा है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्धता भी बढ़ी है। किसानों को सिंचाई के लिए स्थायी जल स्रोत मिलने से अब वे वर्ष में दो फसलें लेने में सक्षम हो रहे हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है।
इस अवसर पर हरीश दुहन ने कहा कि जल संरक्षण एसईसीएल की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है और कंपनी सतत एवं जिम्मेदार खनन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खान जल के सदुपयोग की यह पहल आसपास के समुदायों, विशेषकर किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।
एसईसीएल की इस उपलब्धि को क्षेत्र में समावेशी विकास और सतत जल प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
The post जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसईसीएल को राष्ट्रीय सम्मान, वाटर डाइजेस्ट अवार्ड 2026 से नवाजा गया appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post SECL’s DigiCOAL Showcased at Central Vigilance Commission’s National Workshop on Transparent Governance appeared first on Vedant Samachar.
]]>Central Vigilance Commission organised a national workshop on “Digital Initiatives for Increasing Transparency in Governance” at the SCOPE Convention Centre, New Delhi today on 11 February 2026, where SECL’s DigiCOAL intiative on Digital Transformation was showcased as a model digital initiative advancing transparency, efficiency, and accountability in public sector operations.
The presentation was delivered by SECL CVO Shri Himanshu Jain, who highlighted how DigiCOAL has embedded digital oversight across critical mining functions.

He elaborated on:
HEMM Fleet Monitoring System – Real-time tracking of shovels, dumpers, and dozers through sensor-based monitoring of location, operating hours, and fuel consumption; automatic detection of fuel drops, idle time, and route deviations.
Video Analytics & Connected Worker Systems – Enhancing safety, operational control, and instant emergency response.
Drone-based Surveys – Supporting encroachment detection, haul road and slope monitoring, and monsoon drainage assessment.
Data-driven Mine Planning & Optimised Drilling and Blasting – Improving operational precision.
Digital Land Records, Training Platforms, Spares Management & Digital War Rooms – Creating an integrated, tamper-proof ecosystem.
DigiCOAL reflects SECL’s commitment to technology-driven governance and responsible mining.
At SECL HQ, the webcast of the presentation was attended by CMD SECL Shri Harish Duhan (through VC), Director (Technical) Operations, Shri N. Franklin Jayakumar, Director (HR) Shri Biranchi Das, Director (Finance) Shri D. Sunil Kumar, Director (Technical) Projects & Planning Shri Ramesh Chandra Mohapatra, along with AGMs, HoDs, officers, and employees from HQ and all operational areas.
This national recognition reinforces SECL’s position as a leader in digital transformation within the coal sector—strengthening transparency while powering the nation.
The post SECL’s DigiCOAL Showcased at Central Vigilance Commission’s National Workshop on Transparent Governance appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post गेवरा क्षेत्र की जीत के साथ एसईसीएल हसदेव में अंतरक्षेत्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता 2025–26 का भव्य शुभारंभ appeared first on Vedant Samachar.
]]>प्रतियोगिता का शुभारंभ 27 जनवरी 2026 को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हसदेव क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक मनोज बिश्नोई रहे। उद्घाटन अवसर पर दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

पहले सिंगल्स मुकाबले में गेवरा क्षेत्र और बिश्रामपुर क्षेत्र के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें गेवरा क्षेत्र ने शानदार जीत दर्ज की। आगामी दिनों में यह प्रतियोगिता खेल भावना, सौहार्द और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का सशक्त मंच बनेगी।
The post गेवरा क्षेत्र की जीत के साथ एसईसीएल हसदेव में अंतरक्षेत्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता 2025–26 का भव्य शुभारंभ appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post SECL में पहली बार ‘चिंतन शिविर’, रिफॉर्म को कार्यसंस्कृति बनाने पर जोर appeared first on Vedant Samachar.
]]>बिलासपुर, 17 जनवरी (वेदांत समाचार)। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में पहली बार ‘चिंतन शिविर’ का आयोजन 16 जनवरी 2026 को मुख्यालय बिलासपुर के ऑडिटोरियम में किया गया। ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस शिविर में कंपनी की उपलब्धियों की समीक्षा, कमियों की पहचान और भविष्य की रणनीति पर गहन चर्चा हुई।
शिविर का नेतृत्व सीएमडी हरीश दुहन ने किया। उनके साथ निदेशक (तकनीकी-संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन और निदेशक (तकनीकी) रमेश चंद्र महापात्र मौजूद रहे। मुख्यालय और सभी संचालन क्षेत्रों से करीब 200 अधिकारियों ने शिविर में भाग लिया।

सीएमडी हरीश दुहन ने कहा कि एसईसीएल को दोबारा देश की नंबर-1 कोल कंपनी बनाना लक्ष्य है। इसके लिए रिफॉर्म को नारे तक सीमित न रखते हुए कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने स्पीड, टेक्नोलॉजी और डिजिटल हस्तक्षेप के जरिए तेज निष्पादन, पारदर्शी निर्णय प्रक्रिया, उत्पादन के साथ गुणवत्ता, बेहतर कस्टमर एक्सपीरियंस, कॉस्ट एफिशिएंसी और रेवेन्यू जनरेशन पर फोकस करने की आवश्यकता बताई।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा कुल 14 प्रस्तुतियां दी गईं। इनमें वर्ष 2047 की रणनीति, अंडरग्राउंड प्रोडक्शन, क्वालिटी कंट्रोल, डिस्पैच, सेफ्टी, भूमि अधिग्रहण व पुनर्स्थापन, पर्यावरण एवं वन स्वीकृति, डिजिटाइजेशन और एआई का उपयोग, मानव संसाधन, वित्त और कॉन्ट्रैक्ट मैनेजमेंट जैसे विषय शामिल रहे। प्रत्येक सत्र के बाद प्रश्नोत्तर और खुले संवाद का आयोजन किया गया।
यह चिंतन शिविर एसईसीएल की एक नई और सहभागी पहल के रूप में सामने आया, जिसका उद्देश्य संगठन में नवाचार, पारदर्शिता और परिणामोन्मुख सोच को मजबूत करना है। शिविर के जरिए युवा अधिकारियों को नीति-निर्माण और निर्णय प्रक्रिया से जोड़ते हुए कंपनी को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने पर जोर दिया गया।
The post SECL में पहली बार ‘चिंतन शिविर’, रिफॉर्म को कार्यसंस्कृति बनाने पर जोर appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post एसईसीएल कोरबा क्षेत्र में अंतर उप-क्षेत्रीय प्रथमोपचार प्रतियोगिता–2025 का सफल आयोजन, मानिकपुर कोलियरी बनी ओवरऑल विजेता appeared first on Vedant Samachar.
]]>प्रतियोगिता में कोरबा क्षेत्र की विभिन्न उप-क्षेत्रीय इकाइयों से आई टीमों के लगभग 80 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की एक विशेष उपलब्धि यह रही कि पहली बार महिला टीम द्वारा स्ट्रेचर ड्रिल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों, श्रमिक संघ प्रतिनिधियों एवं दर्शकों ने खूब सराहा। इसके साथ ही ठेका श्रमिकों की टीमों ने भी प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन कर अपनी दक्षता का परिचय दिया।
आयोजन के दौरान प्राथमिक विद्यालय के लगभग 500 विद्यार्थियों एवं महिलाओं के समक्ष प्रतिभागियों ने दुर्घटना की स्थिति में प्राथमिक उपचार, रक्तस्राव नियंत्रण, फ्रैक्चर प्रबंधन, सीपीआर, कृत्रिम श्वसन सहित अन्य आपातकालीन प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। इस पहल से समाज में सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिला। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में टीमवर्क, समयबद्धता तथा सटीक निर्णय क्षमता का भी मूल्यांकन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय महाप्रबंधक कोरबा क्षेत्र आर.के. गुप्ता ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए मानिकपुर कोलियरी प्रबंधन की प्रशंसा की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सुरक्षा संस्कृति को मजबूत बनाने के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण एवं प्रतिस्पर्धात्मक कार्यक्रमों का नियमित आयोजन अत्यंत आवश्यक है, जिससे कर्मचारियों में सजगता और आत्मविश्वास बढ़ता है।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में मानिकपुर कोलियरी की टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। यह आयोजन एसईसीएल में सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं आपातकालीन तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
The post एसईसीएल कोरबा क्षेत्र में अंतर उप-क्षेत्रीय प्रथमोपचार प्रतियोगिता–2025 का सफल आयोजन, मानिकपुर कोलियरी बनी ओवरऑल विजेता appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post SECL वसंत विहार बिलासपुर में ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन 6.0 एवं साइकिल रैली’ का सफल आयोजन appeared first on Vedant Samachar.
]]>यह आयोजन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक चलाए जा रहे फिट इंडिया फ्रीडम रन 6.0 अभियान के अंतर्गत किया गया, जिसका उद्देश्य स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम में एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ महाप्रबंधक (सिविल), महाप्रबंधक (पीआरबी सेल), महाप्रबंधक (कल्याण) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इस अवसर पर बिरंची दास ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि, “फिटनेस केवल एक दिन का अभियान नहीं बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज और सशक्त भारत का निर्माण कर सकता है।”

रन और साइकिल रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “स्वच्छता और स्वास्थ्य (Swachhata aur Swasthya)” का संदेश देते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। साइकिल रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस को बढ़ावा देने का भी आह्वान किया गया।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने “फिट बॉडी, फिट माइंड, फिट इंडिया” के संदेश को आत्मसात करने का प्रण लिया।
The post SECL वसंत विहार बिलासपुर में ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन 6.0 एवं साइकिल रैली’ का सफल आयोजन appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post SECL प्रबंधन ने श्रमसंघ प्रतिनिधियों से आम हड़ताल में भाग न लेने की अपील की appeared first on Vedant Samachar.
]]>बैठक की अध्यक्षता एसईसीएल के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) हरीश दुहन ने की। इस अवसर पर निदेशक तकनीकी (संचालन सह योजना/परियोजना) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (एचआर) बिरंची दास तथा श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि श्री नाथूलाल पांडेय (एचएमएस), सुजीत कुमार सिंह (बीएमएस), अजय विश्वकर्मा (एटक), गोपाल नारायण सिंह (एसईकेएमसी), वी. एम. मनोहर (सीटू) एवं श्री अनिल कुमार पांडेय (सीएमओएआई) उपस्थित थे।
बैठक में प्रबंधन ने श्रमिक संगठनों को बताया कि एसईसीएल का कोयला उत्पादन देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए, आम हड़ताल में भाग न लेकर कोयला उत्पादन सुचारू रूप से जारी रखने में सहयोग करने की अपील की गई।

बैठक में एक प्रस्तुति के माध्यम से एसईसीएल की उत्पादन एवं उत्पादकता के बारे में जानकारी दी गई। श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। एसईसीएल प्रबंधन ने श्रमिक संगठनों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और उनके हितों की रक्षा की जाएगी।
इस बीच, श्रमिक संगठनों ने भी अपनी मांगों को लेकर अपना पक्ष रखा और एसईसीएल प्रबंधन से अपनी मांगों पर ध्यान देने की मांग की। बैठक के बाद, एसईसीएल प्रबंधन और श्रमिक संगठनों के बीच समझौता होने की उम्मीद है।
The post SECL प्रबंधन ने श्रमसंघ प्रतिनिधियों से आम हड़ताल में भाग न लेने की अपील की appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post CMD Harish Duhan Visits Dipka Mega Project; Reviews Operations and Monsoon Preparedness appeared first on Vedant Samachar.
]]>Shri Duhan visited the KCC contractual patch, where he noted that sufficient land is now available to enhance both overburden (OB) removal and coal production. He directed the concerned teams to scale up operations in alignment with the available resources and operational readiness.
At the departmental patch, he reviewed the utilisation of HEMM. Emphasising the importance of optimal asset usage, he instructed teams to explore ways to further increase HEMM efficiency and availability, which are crucial for meeting production targets.

Inspecting the Truck Receiving Station (TRS), Shri Duhan evaluated the coal dispatch mechanism. He laid special focus on enhancing the operational efficiency of TRS to ensure seamless and faster dispatch of coal, which plays a vital role in improving overall output and customer satisfaction.
As part of monsoon readiness, Shri Duhan conducted a detailed review of sump capacity, dewatering arrangements, and other critical pumping infrastructure. He stressed the need for robust monsoon preparedness to ensure uninterrupted operations and safety during the rainy season.
The CMD appreciated the efforts of the field teams and encouraged them to maintain high standards of performance, safety, and coordination to meet the company’s strategic goals.
The post CMD Harish Duhan Visits Dipka Mega Project; Reviews Operations and Monsoon Preparedness appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post SECL के मोगमा क्षेत्र में इनमोसा की बैठक : रिस्ट्रिक्टेड सर्टिफिकेट होल्डरों के लिए प्रमोशन पॉलिसी की मांग appeared first on Vedant Samachar.
]]>बैठक में एसईसीएल के चेयरमैन समीर कुमार चक्रवर्ती, डिवीजनल सेक्रेटरी डीके पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष सुशील कुमार, उपाध्यक्ष एके चौबे सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य रिस्ट्रिक्टेड सर्टिफिकेट होल्डरों के लिए कोल इंडिया द्वारा अब तक प्रमोशन पॉलिसी नहीं बनाए जाने पर आक्रोश था।
वक्ताओं ने कहा कि 2017 में कोल माइन रेगुलेशन (सीएमआर) में संशोधन के बावजूद कोल इंडिया ने इनके प्रमोशन के लिए कोई नीति नहीं बनाई, जो सरासर अन्याय है। इनमोसा पदाधिकारियों ने बैठक में कहा कि वे कोल इंडिया प्रबंधन के साथ इस मुद्दे पर औपचारिक वार्ता करेंगे और डीजीएमएस से भी हस्तक्षेप की मांग करेंगे, ताकि प्रमोशन पॉलिसी जल्द बनाई जाए ।
साथ ही इनमोसा का प्रतिनिधिमंडल देश के सांसदों के माध्यम से यह मुद्दा लोकसभा और राज्यसभा में उठवाएगा और केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर समाधान की मांग करेगा। यदि फिर भी इस दिशा में ठोस पहल नहीं होती है, तो इनमोसा ने स्पष्ट कर दिया है कि संगठन चरणबद्ध आंदोलन करने को विवश होगा, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से कोल इंडिया प्रबंधन की होगी ।
The post SECL के मोगमा क्षेत्र में इनमोसा की बैठक : रिस्ट्रिक्टेड सर्टिफिकेट होल्डरों के लिए प्रमोशन पॉलिसी की मांग appeared first on Vedant Samachar.
]]>