[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

Raipur Breaking: सिलतरा गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

रायपुर, 10 दिसंबर (वेदांत समाचार)। सिलतरा चौकी क्षेत्र स्थित एक गद्दा फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।

दमकलकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू में कर लिया गया। हालांकि आग इतनी तेज थी कि फैक्ट्री पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है।

घटनास्थल पर पुलिस और दमकल टीम मौजूद है, वहीं आग बुझाने का कार्य अंतिम चरण में है। राहत की बात यह है कि घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

[metaslider id="133"]