[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

IPL 2026 से पहले आंद्रे रसेल ने किया संन्यास का ऐलान, अब KKR के लिए करेंगे ये काम

नई दिल्ली,30नवंबर : वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस फैसले को शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि वह मैदान पर भले ही विदा हो रहे हैं, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) परिवार का हिस्सा बने रहेंगे. बता दें, कोलकाता नाइट राइडर्स ने हाल ही में आंद्रे रसेल को टीम से रिलीज कर दिया था. ऐसे में माना जा रहा था कि वह ऑक्शन में उतरेंगे. लेकिन उन्होंने अब आईपीएल में ना खेलने का फैसला ले लिया है और कोचिंग स्टाफ में एक अहम भूमिका निभाएंगे.

14 साल के आईपीएल करियर का अंत
रसेल ने 2012 में दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) के साथ IPL में डेब्यू किया था. इसके बाद साल 2014 से वह KKR के साथ जुड़े थे. उन्होंने अपने आईपीएल करियर दौरान कुल 140 मुकाबले खेले और शानदार प्रदर्शन भी किया. इस दौरान उन्होंने 115 पारियों में 2651 रन बनाए, जिसमें औसत 28.20 और स्ट्राइक रेट 174.17 का रहा. गेंदबाजी में भी उन्होंने कमाल किया और 121 पारियों में 123 विकेट झटके. वहीं, आईपीएल के अपने आखिरी सीजन में उन्होंने 10 पारियों में 167 रन बनाए और 8 विकेट अपने नाम किए.

खबर अपडेट हो रही है…

[metaslider id="133"]