[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

CG Breaking : 48 लाख के इनामी 15 नक्सलियों ने छोड़ा लाल आतंक का साथ, किया सरेंडर

सुकमा 24 नवंबर 2025 (वेदांत समाचार)| छत्तीसगढ़ के सुकमा में 48 लाख के इनामी 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में चार नक्सलियों पर आठ आठ लाख का इनाम घोषित था। वहीं दो नक्सलियों पर पांच लाख का इनाम था। आत्मसमर्पितों में पांच महिला नक्सली भी शामिल है।

सरेंडर करने वाले 5 महिला सहित 15 पुरूष माओवादियों पर कुल 47 लाख रूपये ईनाम घोषित था। सभी सुकमा एसपी किरण चव्हाण के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।एसपी ने बताया कि आत्मसमर्पित में से 04 माओवादी पर 08-08 लाख, 02 पर 05-05 लाख, 01 पर 03, 01 माओवादी पर 02 लाख एवं 01 पर 01 लाख कुल 48 लाख रूपये के ईनाम घोषित है।

[metaslider id="133"]