[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

BREAKING NEWS : गन्ने की खेत से निकला बाघ, जीप में सवार लोग हुए शॉक्ड

यूपी,01नवंबर।बहराइच में कतर्नियाघाट वाइल्डलाइफ सेंचुरी का इलाका अपने घने जंगलों और वन्यजीवों के लिए मशहूर है. यहां से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कार के गुजरते ही झाड़ियों से एक बाघ निकल पड़ता है. कार में सवार एक शख्स मोबाइल से वीडियो बनाते हुए जा रहा था. उसे अंदाजा भी नहीं होगा कि यहां अचानक बाघ सामने आ सकता है.

जैसे ही खेतों से बाघ निकला तो देखकर सभी के होश उड़ गए. दरअसल, यह मामला धर्मापुर रेंज के हरखापुर गांव के पास गन्ने के खेतों का है. यहां दोपहर में आसपास सन्नाटा था. तभी दूर से हल्की आवाज सुनाई दी, एक कार खेत के किनारे से गुजर रही थी. गन्ने की हरियाली के बीच बाघ के कान खड़े हुए. वह सरकता हुआ आगे बढ़ा. अचानक झाड़ियों के बीच से बाघ बाहर आ गया. वहीं कार में बैठे सर्वजीत सिंह और उनके साथी पहले तो समझ ही नहीं पाए कि सामने क्या है.

कुछ पल में ही उनके रोंगटे खड़े हो गए, बाघ उनकी गाड़ी की ओर बढ़ रहा था. डर और हैरानी के उस पल में गाड़ी में बैठा दूसरा व्यक्ति मोबाइल से वीडियो बना रहा था. यह पूरा नजारा कैमरे में कैद हो गया. इस दौरान बाघ कभी रुकता, कभी जीप को देखता और फिर अचानक पीछे चल पड़ता. जीप की रफ्तार बढ़ी, लेकिन कुछ मीटर तक वह खेत पीछे चलता रहा. उसकी चाल में जंगल का अंदाज़ झलक रहा था, जैसे वह बता रहा हो कि यह इलाका उसका है.

[metaslider id="133"]