[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

देवारपारा में रायपुर पुलिस की रेड, गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर,15अक्टूबर (वेदांत समाचार) । देवारपारा में पुलिस ने रेड मारकर गांजा के साथ 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत सुभाषनगर देवारपारा स्थित शिव मंदिर के पास 02 व्यक्ति खड़े है, जो अपने पास बैग में गांजा रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया, जिन्होंने पूछताछ मंे अपना नाम रहीम सोनवानी तथा विकास मसीह निवासी तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में अलग – अलग पैकेटों में गांजा रखा होना पाया गया।

जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 6 किलो 734 ग्राम गांजा किमती लगभग 70,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 633/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

(1) रहीम सोनवानी पिता स्व०भूरवा सोनवानी उम्र 32 साल साकिन सुभाष नगर देवार पारा थाना तेलीबाँधा रायपुर

(2) विकास मसीह पिता स्व. प्रदीप मसीह उम्र 35 साल साकिन ग्राम विश्रामपुर थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार हाल सुभाष नगर देवार पारा थाना तेलीबांधा रायपुर ।

[metaslider id="133"]