[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

SBI शाखा में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी….रात में दीवार तोड़ दी लेकिन लॉकर तक नहीं पहुंच सके

दंतेवाड़ा, 29 अगस्त (वेदांत समाचार)। जिले के टोंगपाल स्थित SBI शाखा में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की कोशिश की. चोरों ने रात में दीवार तोड़ दी लेकिन लॉकर तक नहीं पहुंच सके. सीसीटीवी में दो संदिग्ध कैद हुए हैं, जिनकी पहचान की जा रही है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और टीम मौके पर पहुंची है.

बैंक कर्मचारियों ने सुबह घटना की जानकारी दी. पास के ग्रामीणों में घटना को लेकर दहशत है. बैंक की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं. पिछले महीने भी ऐसे ही प्रयास की खबर आई थी. पुलिस बैंक सुरक्षा को और पुख्ता करने की योजना बना रही है. ग्रामीणों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है।

[metaslider id="133"]