[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

आज से भारतीय उत्पादों पर 50% अमेरिकी टैरिफ, 48 अरब अमरीकी डॉलर का निर्यात प्रभावित

अमेरिका ने 27 अगस्त यानी की आज से भारतीय उत्पादों पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लागू करने की योजना का विवरण देते हुए एक मसौदा नोटिस जारी किया है, जिससे अमरीका को भारत के 48 अरब अमरीकी डॉलर से अधिक मूल्य के निर्यात पर असर पड़ेगा। अमरीकी बाजार में प्रवेश करने वाले भारतीय सामान पर 26 अगस्त तक 25% टैरिफ पहले से ही लागू है।

रूसी कच्चे तेल और सैन्य उपकरणों की खरीद के कारण 27 अगस्त से 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया जा रहा है। अमरीकी गृह मंत्रालय ने मसौदा आदेश में कहा कि ‘बढ़ा हुआ टैरिफ उन भारतीय उत्पादों पर लागू होगा जिन्हें 27 अगस्त, 2025 को ‘ईस्टर्न डेलाइट टाइम’ (EDT) के अनुसार रात 12 बजकर एक मिनट या उसके बाद उपभोग के लिए (देश में) लाया गया है या गोदाम से निकाला गया है।

बशर्ते कि उन्हें देश में उपयोग के लिए मंजूरी दे दी गई हो या 17 सितंबर, 2025 को 12.01 बजे (EDT) से पहले उपभोग के लिए गोदाम से बाहर ले जाया गया हो और आयातक ने एक विशेष ‘कोड’ घोषित करके अमरीकी सीमा शुल्क को यह प्रमाणित किया हो।’ भारत के अलावा ब्राजील एकमात्र अमरीकी व्यापारिक साझेदार है जिसे 50 प्रतिशत आयात शुल्क का सामना करना पड़ रहा है।

भारत के इस क्षेत्र पर होगा असर:
– कपड़े
– परिधान
– रत्न व आभूषण
– झींगा
– चमड़ा व जूते-चप्पल
– पशु उत्पाद
– रसायन
– विद्युत एवं यांत्रिक मशीनरी

ये क्षेत्र दायरे से बाहर:
– दवा
– ऊर्जा उत्पाद
– इलैक्ट्रॉनिक सामान

भारत के प्रतिस्पर्धियों पर ट्रंप टैरिफ
– म्यांमार (40%)
– थाईलैंड तथा कंबोडिया (दोनों पर 36%)
– बंगलादेश (35%)
– इंडोनेशिया (32%)
– चीन तथा श्रीलंका (दोनों पर 30%)
– मलेशिया (25%)
– फिलीपींस तथा वियतनाम (दोनों पर 20%)

[metaslider id="133"]