[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

RAIPUR NEWS : ई नेटवर्क ठप होने से सरकारी कामकाज प्रभावित…

रायपुर,14अगस्त (वेदांत समाचार)। गुरुवार को आला अफसर से लेकर आवक जावक कर्मचारी सभी समय पर तो मंत्रालय से कलेक्टोरेट तक समयय पर पहुंच गए लेकिन सरकारी कामकाज दो घंटे बाद दोपहर में शुरू हो सका। ऐसा ई नेटवर्क ठप होने की वजह से होना बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ई आफिस पोर्टल बुधवार शाम 4 बजे ठप हो गया था।

कल नेटवर्क ने काम नही किया और आज सुबह ओपन नहीं हुआ। कल शाम अंतिम वर्किंग आवर होने की वजह से उतनी दिक्कत नहीं हुई लेकिन आज सुबह पोर्टल शुरू न होने से अधिकारी कर्मचारी परेशान रहे। करीब दो घंटे बाद 12 बजे पोर्टल शुरू हुआ। इस संबंध में बताया गया कि मुख्य सर्वर समेत नेटवर्क को संचालित करने वाले कंप्यूटर पुराने वर्जन के होने की वजह से साफ्टवेयर का वर्क लोड संभाल नहीं पा रहे हैं। इस वजह से हैंग होना या आफ लिंक का शिकार हो रहे हैं।

कुछ माह पहले साप्रवि ने विभागों को न‌ए कंप्यूटर अलाट किए थे। यह भी बताया गया है कि नेटवर्क में कुछ अपडेट किया जा रहा था इसलिए भी बंद किया गया। यह भी बताया गया कि दिल्ली से जुड़े सर्वर का मेंटेनेंस किया जा रहा था।

[metaslider id="133"]