[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

छत्तीसगढ़: आज कई जिलों में हल्के बादल छाने की संभावना, कहीं-कहीं हो सकती है हल्की बारिश; रायपुर में तापमान 37°C के करीब

रायपुर,01मार्च 2025 (वेदांत समाचार): मार्च के पहले सप्ताह में ही तापमान बदलने के आसार हैं। दिन में गर्मी और तेज होगी, वहीं रात में हल्की ठंड बनी रह सकती है। प्रदेश के कई शहरों में अगले 3 दिन में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री बढ़ेगा।

प्रदेश में मौसम ड्राई होने के कारण सभी जिलों में तापमान बढ़ रहा है। शुक्रवार को सबसे गर्म रायपुर जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। वहीं 4 शहरों में दिन का तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मार्च के शुरुआती दिनों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ के असर से सिस्टम बन रहा है। इसके असर से हवा में नमी की मात्रा बढ़ेगी।

रायपुर में गर्मी का असर तेज, तापमान 37°C के करीब

रायपुर में मौसम साफ रहेगा, लेकिन तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 19.1°C रहा।

अंबिकापुर में रात का पारा नॉर्मल से 4 डिग्री कम

यहां रात का पारा 13.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ये सामान्य से 13.5 डिग्री कम है। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री रहा।

अगले 24 घंटे में क्या बदलाव होंगे?

प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।
कुछ जिलों में हल्के बादल छाने की संभावना है, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।
अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि का दौर जारी रहेगा।
उत्तर छत्तीसगढ़ में तापमान स्थिर, जबकि मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में 1-3°C तक बढ़ने के बाद गिरावट संभव है।
क्या मौसम में कोई बड़ा बदलाव होगा?

फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा
अगले 2-3 दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है, खासकर मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में।
उत्तर छत्तीसगढ़ में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

[metaslider id="133"]