[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

SECL रजगामार में इंटक विजयी, बीएमएस रहा दूसरे स्थान पर

कोरबा/रजगामार, 27 जुलाई (वेदांत समाचार)I कोरबा जिले के एसईसीएल उप क्षेत्र रजगामार में शुक्रवार को यूनियन का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें इंटक ने 4 वोट से जीत हासिल की और एक बार फिर एसईसीएल रजगामार के कोयला कर्मियों ने इंटक पर भरोसा जताया है। इस प्रकार एक बार फिर एसईसीएल रजगामार के कोयला कर्मियों ने इंटक पर भरोसा जताया है। विगत कई वर्षों से एसईसीएल रजगामार में यूनियन चुनाव होते आ रहा है। चुनाव में इंटक और बीएमएस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जिसमें कुछ दिन पूर्व हुए इंटक और बीएमएस के सदस्यता आंकड़ा बराबरी पर था। उसके बाद 25 जुलाई को बचे हुए कर्मचारी जो किसी कारणवश अपना वोट नहीं दे पाए थे, उनका वोट इस दिन संपन्न हुआ।

इंटक और बीएमएस दोनों के बीच बराबरी का मुकाबला चल रहा था। जिसके कारण पूरे रजगामार में इस बार यूनियन चुनाव काफी रोचक और चर्चा का विषय बना रहा। इंटक और बीएमएस के पदाधिकारी इस चुनाव को जीतने के लिए अंतिम समय तक भारी प्रयास किए, चुनाव के पूर्व दो दिन से यूनियन पदाधिकारी कर्मचारियों को अपने पक्ष में वोट देने के लिए अपील करते रहे।

25 जुलाई को सुबह से दोनों यूनियन के पदाधिकारी खदान जाने वाले मार्ग पर सजग नजर आए। सुबह मतदान शुरू हुआ, जिसका परिणाम शाम में आया । नतीजा आते तक सभी की नजरें परिणाम पर टीकी थी। अंत में चार वोट से जीतकर इंटक रजगामार क्षेत्र में अव्वल नंबर पर कायम रहा। परिणाम आते ही इंटक के पदाधिकारी व कर्मचारीगण इंटक कार्यालय में रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। मुख्य रूप से इंटक के पदाधिकारी राजेश साहू अध्यक्ष, रामनाथ कश्यप सचिव, झनक राठौर कार्यवाहक अध्यक्ष, अफजल हुसैन उपाध्यक्ष, दिवाकर सिंह उपाध्यक्ष, सह सचिव लीला यादव, सुरेश प्रेमी, शंकर निर्मलकर, फागु लाल उइके सहित सभी पदाधिकारियों ने कहा कि इस जीत की बधाई एसईसीएल के सभी कामगारों को जाता है, जिन्होंने अपना भरोसा और विश्वास इंटक पर जताया है। रजगामार खदान और कर्मचारियों के हित पर सदैव इंटक प्रयासरत रहेगा। वहीं बीएमएस ने भी इस बार इंटक को कड़ी टक्कर देते हुए दूसरे नंबर पर कायम रही ।

यूनियन संगठन मिले वोट
इंटक – 200, बीएमएस – 196, एचएमएस – 127, एटक – 92, नोट – 7

[metaslider id="133"]