[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

Accident News:अभनपुर के खोरपा के पास एक अज्ञात ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को रौंदा, मौके पर हुई मौत

रायपुर,18जून 2025(वेदांत समाचार)। अभनपुर के खोरपा के पास एक अज्ञात ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पुलिस को इसकी सुचना दी। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचा दिया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात ट्रक को घेराबंदी कर पकड़ा गया है।

पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान करण कुमार धीवर पिता स्वर्गीय सुकालूराम धीवर उम्र 70 वर्ष ग्राम सिवनी थाना मुजगहन जिला रायपुर हुई है।

[metaslider id="133"]