[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

Accident News: राजिम में तेज रफ्तार का कहर — पेड़ से टकराया मेटाडोर, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

राजिम,14जून 2025(वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के फिंगेश्वर-कुंडेल मार्ग पर आज सुबह तेज रफ्तार मेटाडोर पेड़ से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर मेटाडोर में फंस गया। घटना बाबाकुटी के पास की है, जहां धान लोडिंग के लिए कुंडेल जा रहे मेटाडोर के चालक मुकेश निषाद वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची। ड्राइवर को बाहर निकालने के लिए बुल्डोजर की मदद ली गई। बुरी तरह घायल ड्राइवर को तत्काल इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच फिंगेश्वर पुलिस कर रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया जा रहा है।

घटना के मुख्य बिंदु :

तेज रफ्तार मेटाडोर पेड़ से टकराया

ड्राइवर वाहन में बुरी तरह फंसा

बुल्डोजर से निकालकर भेजा रायपुर

फिंगेश्वर पुलिस कर रही जांच

धान लोडिंग के लिए कुंडेल जा रहा था वाहन

[metaslider id="133"]