[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

CG NEWS:हॉस्पिटल के आसपास चला बुलडोजर, निगम ने 7 ठेले खोमचे हटाए…

राजनांदगांव,07जून 2025(वेदांत समाचार)। जिला चिकित्सालय परिसर के ठीक सामने अवैध रूप से अतिक्रमण कर कारोबार कर रहे व्यापारियों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने परिसर के किनारे लगने वाले 7 ठेले खोमचों को हटाकर परिसर को अतिक्रमण मुक्त कर दिया है। तीन व्यापारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए अतिक्रमण खुद हटाने के लिए आदेश दिया गया है।

दरअसल, अतिक्रमण दस्ता ने बसंतपुर जिला चिकित्सालय के सामने से 5 ठेला और 2 झोपडी हटा दिया है। अतिक्रमण कर व्यवसाय करने से ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ रही थी। हादसे की भी संभावना बनी रहती थी। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने आसपास में व्यापार करने वाले लोगों को कड़ी हिदायत दी है कि, जिला चिकित्सालय परिसर को अतिक्रमण मुक्त रखें।

परिसर के आसपास किसी भी प्रकार के व्यापार के लिए अनधिकृत कब्जा न करने की चेतावनी भी व्यापारियों को दी है। बसंतपुर जिला चिकित्सालय के सामने ठेला और झोपडी शेड बनाकर होटल, फल, पान आदि व्यवसाय किया जा रहा था। जिसे हटाने पहले भी निगम ने चेतावनी दी थी। इसके बाद भी कब्जा नहीं हटाने पर आज निगम ने 5 ठेला और 2 झोपडी शेड हटाया गया है।

[metaslider id="133"]