[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

KORBA NEWS:शारदा विहार क्रासिंग पर मालगाडिय़ां दिन और रात में थमने के साथ जाम की समस्या बनती जा रही…

कोरबा,01जून 2025(वेदांत समाचार)। शारदा विहार क्रासिंग पर मालगाडिय़ां दिन और रात में थमने के साथ जाम की समस्या बनती जा रही है। पिछली रात इस वजह से शारदा विहार मार्ग पर लोग डेढ़ घंटे से परेशान होते रहे। ट्रैफिक पुलिस को भी यहां मोर्चा संभालना पड़ा। लोगों ने समस्या के लिए रेलवे को जिम्मेदार बताया और भड़ास निकाली। बताया गया कि मालगाडिय़ों के साथ हर हाल में अतिरिक्त पावर इंजन लगाए जाने चाहिए लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे माना जा रहा है कि रेलवे लोगों को परेशान करने के मूड में है।

[metaslider id="133"]