[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

KORBA NEWS:बालको नगर में कैप्टन सी एल त्रिपाठी का निधन, शोक की लहर

कोरबा,26 मई (वेदांत समाचार)। बालको नगर के हाउसिंग बोर्ड निवासी कैप्टन श्री सी एल त्रिपाठी का 97 वर्ष की आयु में 25 मई 2025 को स्वर्गवास हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर पूरे बालको नगर में शोक की लहर दौड़ गई।

आज स्थानीय मुक्तिधाम सेक्टर 5 बालको में परिजनों, गणमान्य नागरिकों और उनके शुभचिंतकों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कैप्टन सी एल त्रिपाठी के निधन से उनके परिवार में शोक की लहर है। उनके पुत्र राजेश त्रिपाठी (कुमार इलेक्ट्रानिक) और उमेश त्रिपाठी (टीनू) सहित पूरे परिवार ने अपने पिता के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। बालको नगर के निवासियों और उनके शुभचिंतकों ने कैप्टन सी एल त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्हें एक सच्चे देशभक्त और समाजसेवी के रूप में याद किया जा रहा है।

[metaslider id="133"]