[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

छत्तीसगढ़: बुद्ध भूमि कोसानगर को दान में मिली कुर्सियां, दानदाता सम्मानित

भिलाई,24 फ़रवरी 2025 (वेदान्त समाचार)। बुद्ध भूमि कोसा नगर में 21 फरवरी की शाम विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान इस सामाजिक स्थल को 70 कुर्सियों के दान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। वहीं सभी दानदाताओं का सम्मान किया गया। इसके साथ ही समाजसेवी अशोक धावले का अवतरण दिवस भी मनाया गया।

सर्वप्रथम तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर सामूहिक त्रिशरण पंचशील का पाठ किया गया। बौद्ध कल्याण समिति के अध्यक्ष नरेंद्र शेन्डे ने अपनी समिति के सदस्यों के साथ मिलकर पंचशील का दुपट्टा पहना कर और पुष्प गुच्छ भेंट कर अशोक धवले का अभिनंदन किया। भिलाई महिला मंडलअध्यक्ष दानशीला रामटेके ने अपनी समिति के सदस्यों के साथ सभी कुर्सी दानदाताओं का सम्मान किया।

इनमें कुंदा अशोक धवले 25 चेयर, प्रेरणा उदय धाबर्डे 25 चेयर, स्नेह लता रंगारी 10 चेयर और शालिनी पुनाराम कांबले 10 चेयर दानदाताओं को पंचशील का दुपट्टा पहना कर और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन में बौद्ध कल्याण समिति के संस्थापक सदस्य नेक राम रामटेके, दिग्विजय मेश्राम, राजकुमार मेश्राम तथा डॉ उदय धाबर्डे की गरिमामय उपस्थिति रही।

[metaslider id="133"]