[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

कोरबा में शोक की लहर : महिला आयोग सदस्य की पति का निधन


कोरबा, 16 अप्रैल (वेदांत समाचार)। कोरबा में महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना उपाध्याय के पति नवीन उपाध्याय के आकस्मिक निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ पड़ी है। नवीन उपाध्याय का 16 अप्रैल बुधवार को प्रातः 11 बजे पोड़ीबहार स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।


नवीन उपाध्याय को 5 दिन पूर्व रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर मिलने पर उपाध्याय परिवार के शुभचिंतकों सहित नगर में शोक की लहर दौड़ गई है। नवीन उपाध्याय एक सरल, सहज, शांत और मृदुभाषी व्यक्ति थे। उनके निधन से परिवार और समाज को गहरा झटका लगा है।


नवीन उपाध्याय के परिवार में उनकी पत्नी श्रीमती अर्चना उपाध्याय, जो महिला आयोग की सदस्य हैं, एक बेटी और एक बेटा हैं। उनके निधन से परिवार के सदस्यों को गहरा दुख पहुंचा है।


नवीन उपाध्याय का अंतिम संस्कार आज पोड़ीबहार स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनके शुभचिंतक और परिवार के सदस्य पहुंचेंगे।

[metaslider id="133"]