Vedant Samachar

सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, एक नक्सली के मारे जाने की खबर, सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरा

Vedant Samachar
1 Min Read

सुकमा,29 मार्च (वेदांत समाचार)। जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हो गई है। यह मुठभेड़ पोलमपल्ली थाना क्षेत्र में चल रही है, जहां नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

सर्चिंग के दौरान अचानक दोनों पक्षों का आमना-सामना हो गया, जिसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ अभियान चला रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार इस मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की खबर सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। क्षेत्र घने जंगलों से घिरा होने के कारण ऑपरेशन में चुनौतियां बनी हुई हैं।

सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और नक्सलियों की तलाश में सघन सर्चिंग अभियान जारी है। इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण द्वारा की जा रही है।

Share This Article