बिलासपुर,29 मार्च (वेदांत समाचार)। South Eastern Coalfields Limited (एसईसीएल) मुख्यालय, इंदिरा विहार स्थित बिलासपुर भवन में कंपनी स्तरीय कल्याण मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने की।
बैठक में कल्याण मंडल के सदस्य महेंद्र पाल सिंह, बजरंगी साही, राजेश शर्मा, प्रीतम नाथ पाठक, अमृत लाल विश्वकर्मा, पी. चंद्रकांत सहित मुख्यालय बिलासपुर के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा महाप्रबंधक (औद्योगिक संबंध/एनईई) डी.पी. सामल, महाप्रबंधक (वित्त) सी.डी.एन. सिंह, महाप्रबंधक (कल्याण) जी. श्यामला राव, महाप्रबंधक (सिविल) भानु सिंह तथा उप महाप्रबंधक मनीष श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक के दौरान कंपनी में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने कर्मचारियों के हित में योजनाओं को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में इसी माह सेवानिवृत्त होने जा रहे महाप्रबंधक (वित्त) सी.डी.एन. सिंह एवं महाप्रबंधक (कल्याण) जी. श्यामला राव को सम्मानित किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह बैठक Coal India Limited के अंतर्गत संचालित एसईसीएल में कर्मचारी कल्याण और खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
