बिलासपुर,29 मार्च (वेदांत समाचार)। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल गोबरीपाट में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान कक्षा एलकेजी से लेकर कक्षा सातवीं, कक्षा नौवीं एवं कक्षा ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों के परिणाम जारी किए गए।
विद्यालय के प्राचार्य अमित कुमार ने परिणाम घोषित करते हुए कहा कि परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों के पूरे वर्ष के शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों का समग्र मूल्यांकन है। उन्होंने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों एवं कक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए निरंतर प्रगति करने और माता-पिता व गुरुजनों का नाम रोशन करने का संदेश दिया।

कक्षा अनुसार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी इस प्रकार रहे—
एलकेजी: आयशा, किशु (प्रथम), नैंसी (द्वितीय), लावण्या (तृतीय)
यूकेजी: लक्ष, नवीन, प्रनुशा (प्रथम), चंद्रप्रभा, इवांशी, तंशिका (द्वितीय), अनिका, लक्की, ऋषि (तृतीय)
कक्षा 1: क्यारा, अल्तमस (प्रथम), तृषा, तमन्ना (द्वितीय), हर्षिका, गरिमा (तृतीय)
कक्षा 2: रिया गोंड़ (प्रथम), दिव्यानी (द्वितीय), अंशिका (तृतीय)
कक्षा 3: यक्ष साहू (प्रथम), ऋषिका रजक (द्वितीय), चित्रा साहू (तृतीय)
कक्षा 4: निखिल ध्रुव (प्रथम), कवीश्री मेरसा (द्वितीय), हिमानी नागेश (तृतीय)
कक्षा 5: तृषा यादव (प्रथम), भूपेंद्र बंजारे (द्वितीय), श्रेष्ठ साहू (तृतीय)
कक्षा 6: निहारिका बंजारे (प्रथम), तहसीन आहिल (द्वितीय), ईशाना कुर्रे (तृतीय)
कक्षा 7: इंदु मरकाम (प्रथम), ऐश्री जांगड़े (द्वितीय), करिश्मा चक्रधारी (तृतीय)
कक्षा 9: हर्षिका चक्रधारी (प्रथम), नव्या (द्वितीय), आकांक्षा साहू (तृतीय)
कक्षा 11: नीलिमा (प्रथम), शिवनाथ (द्वितीय), नीलम (तृतीय)
परीक्षा परिणाम प्राप्त कर विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अगली कक्षा में प्रवेश को लेकर बच्चों में खुशी और उमंग स्पष्ट नजर आई। इस अवसर पर अभिभावक भी उपस्थित रहे।
अभिभावकों ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना करते हुए विद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद दिया तथा अपने सुझाव भी साझा किए। प्राचार्य ने अभिभावकों के सुझावों का स्वागत करते हुए आश्वस्त किया कि विद्यालय निरंतर गुणवत्ता सुधार के लिए प्रयासरत रहेगा।
उन्होंने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 4 अप्रैल से होगी, जिसके लिए विद्यार्थियों को पुस्तकों का वितरण भी किया गया है। विद्यालय में स्वच्छ वातावरण, शुद्ध पेयजल, कंप्यूटर शिक्षा, खेलकूद, सीसीटीवी सुरक्षा, हवादार कक्षाएं एवं बेहतर शिक्षण व्यवस्था जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
