Vedant Samachar

39 लाख लेकर मशीन नहीं दी, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज…

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर,29 मार्च (वेदांत समाचार) । राजधानी में मशीन बेचने के नाम पर 39 लाख रुपए लेने और न मशीन देने न ही रकम लौटाने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मौदहापारा थाना पुलिस के अनुसार हुसैनी प्लाजा, गुरूनानक चौक निवासी मोहम्मद शाहनवाज (29) ने इमरान नवाब (42) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि इमरान ने 23 जून 2021 को अपनी एचडीडी मशीन बेचने का सौदा किया था।

यह मशीन बिना जमीन की सतह को नुकसान पहुंचाए भूमिगत पाइप और केबल डालने में उपयोग होती है। सौदे के तहत शाहनवाज से 3 अप्रैल 2024 तक अलग-अलग किश्तों में कुल 39 लाख रुपए लिए गए। आरोप है कि रकम लेने के बाद भी इमरान ने न तो मशीन सौंपी और न ही पैसे वापस किए। करीब एक साल तक इंतजार करने के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420, 406 और 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article