Vedant Samachar

“द प्रिंस बांग्लादेशी, भारतीय और श्रीलंकाई संस्कृतियों का एक खास सहयोग है, जिनके बीच गहरा कलात्मक जुड़ाव है”: कहते हैं दिब्येंदु भट्टाचार्य, क्योंकि फिल्म लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है!

Vedant samachar
3 Min Read


मुंबई, 29 मार्च, 2026: हाल ही में रिलीज़ हुई ‘द प्रिंस’ पहले ही एक ब्लॉकबस्टर बन चुकी है, जिसमें दिब्येंदु भट्टाचार्य का किरदार अफगानी पठान दर्शकों को खास तौर पर बेहद पसंद आ रहा है। बांग्लादेशी दर्शकों के लिए प्यार और मेहनत से बनाई गई इस फिल्म में भारत और श्रीलंका के सहयोग का भी अहम् योगदान है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों द्वारा खूब सराही जा रही है।
अपनी दमदार और बारीक अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले दिब्येंदु भट्टाचार्य की प्रभावशाली मौजूदगी एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत रही है।


‘द प्रिंस’, जिसमें शाकिब खान मुख्य भूमिका में हैं, बांग्लादेश, भारत और श्रीलंका की फिल्म इंडस्ट्री के बीच एक शानदार सहयोग को दर्शाती है। यह फिल्म सीमाओं के पार से आए कलाकारों को एक साथ लाती है और दमदार अभिनय के साथ समृद्ध कहानी पेश करती है, जो अलग-अलग क्षेत्रों के दर्शकों से जुड़ती है।


फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर बात करते हुए दिब्येंदु भट्टाचार्य ने अपने उत्साह को साझा किया। उन्होंने कहा, “द प्रिंस एक बहुत ही दिलचस्प प्रोजेक्ट है और इसे खास बनाता है एशियाई संस्कृतियों का वह सहयोग, जिनके बीच गहरा कलात्मक जुड़ाव है। फिल्म में मेरा एक नेगेटिव लुक है और भले ही यह छोटा रोल है, लेकिन मेरा किरदार अफगानी पठान अपने भीतर एक रहस्य लिए हुए है, जो कहानी में एक अलग परत जोड़ता है। मैं इस दुनिया का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित था, जिसे मेकर्स ने तैयार किया है और दर्शकों के प्यार के लिए मैं उनका आभारी हूँ। बांग्लादेश के सभी फैंस का खास धन्यवाद्, आपके संदेश पढ़कर मैं बेहद खुश हूँ।”


यह फिल्म द प्रिंस की दुनिया की एक शानदार झलक पेश करती है, जिसमें ड्रामा, सस्पेंस और बड़े स्तर की कहानी देखने को मिलती है। ईद-उल-फितर के मौके पर रिलीज़ हुई इस फिल्म को सिनेमाघरों में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और दर्शक इस अनोखे बांग्लादेश-भारत-श्रीलंका सहयोग की सराहना कर रहे हैं।


वर्क फ्रंट की बात करें, तो दिब्येंदु भट्टाचार्य के पास कई अलग तरह के प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें अनदेखी सीज़न 4, मामला लीगल है सीज़न 2 और यश राज फिल्म्स की फिल्म अल्फा शामिल हैं।

Share This Article