Vedant Samachar

कोरबा के स्काउट्स, गाइड्स ने पचमढ़ी में किया एडवेंचर

Vedant Samachar
2 Min Read
  • 9 स्कूलों से 50 का दल 5 दिवसीय शिविर में हुआ शामिल

कोरबा, 28 मार्च (वेदांत समाचार )। जिले के स्काउट्स, गाइड्स ने मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में साहसिक गतिविधियों में भागीदारी करते हुए व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन के गुर सीखे। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय द्वारा पचमढ़ी स्थित नेशनल एडवेंचर इंस्टीटयूट में 20 से 24 मार्च, 2026 तक राज्य स्तरीय पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कोरबा सहित जांजगीर चांपा, दुर्ग, बालोद, धमतरी, कांकेर, बालोद जिले से 300 से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित हुए।

कोरबा जिले के 9 शासकीय विद्यालयों सेजेस पंप हाउस, उतरदा, सण्डैल, पीएश्री सेजेस बांकीमोंगरा, स्याहीमुड़ी, नवापारा, साडा कन्या, घुड़देवा, कन्या स्कूल कटघोरा से 46 स्काउट्स, गाइड्स तथा प्रभारी लीडर के तौर पर स्काउट मास्टर देवेन्द्र प्रताप सिंह गौतम, रोवर लीडी राजीव साहू, गाइड केप्टिन द्वय सावित्री पुलस्त, ममता सोनवानी ने भागीदारी की। स्काउट्स गाइड्स ने स्काई साइक्लिंग, जिप लाइन, रॉक क्लाइंबिंग एवं रॉफलिंग, बोटिंग, आर्चरी, रायफल शूटिंग जैसी साहसिक गतिविधियों में भाग लिया। ट्रैकिंग के माध्यम से प्राकृतिक अध्ययन किया गया। बी फाल, जटाशंकर, पांडव गुफा, बाइसन लॉज आदि स्थानों का भ्रमण किया गया। स्काउट्स गाइड्स ने कैम्प फायर के दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

Share This Article