कियारा आडवाणी ने हाल ही में मुंबई के एक अवॉर्ड फंक्शन में अपनी शानदार मौजूदगी से सबका ध्यान खींच लिया. उनका लुक इतना ग्लैमरस और क्लासी था कि फैंस उन्हें देखते ही रह गए. मां बनने के बाद उनके चेहरे पर एक अलग ही चमक और कॉन्फिडेंस नजर आया, जो उन्हें और खास बना रहा था. इसी बीच आइए कियारा की तस्वीरों और उनके लुक को देखते हैं.
कियारा ने अपने बालों को खुला रखा और हल्के वेव्स में स्टाइल किया. बालों का सॉफ्ट और नेचुरल लुक उनके चेहरे को बहुत खूबसूरती से फ्रेम कर रहा है.
कियारा ने ब्राउन शेड की बॉडी-हगिंग ड्रेस पहनी है, जो उनके फिगर को खूबसूरती से हाइलाइट कर रही है. ड्रेस का डिजाइन सिंपल होते हुए भी काफी स्टाइलिश था.
उनका मेकअप बहुत सटल और एलिगेंट है. ग्लोइंग स्किन, स्मोकी आईज और न्यूड लिप्स ने उनके चेहरे की नैचुरल ब्यूटी को और निखार दिया.
ड्रेस की डीप नेकलाइन और स्लीक डिजाइन ने उनके लुक को बोल्ड और अट्रैक्टिव बना दिया, जिससे लोगों की नजरें उनसे हट ही नहीं पा रही थी. कियारा ने अपने लुक को मिनिमल रखते हुए सिर्फ एक स्टाइलिश चोकर नेकलेस पहना. यह ज्वेलरी उनके आउटफिट के साथ बहुत अच्छी लग रही थी. उनकी बॉडी लैंग्वेज कॉन्फिडेंट और ग्रेसफुल थी. कैमरे के सामने उनके हर पोज में एक अलग ही चार्म दिख रहा था, जो उनकी पर्सनालिटी को और खास बना रहा था. कियारा के लुक और उनकी प्रेजेंस ने इस शाम को खास बना दिया. सोशल मीडिया पर आई तस्वीरें अब फैंस के बीच वायरल हो गई है और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.
