Vedant Samachar

कम बजट में ज्यादा माइलेज चाहिए? ये 5 CNG कारें देती हैं 35Km तक का शानदार माइलेज

Vedant Samachar
2 Min Read

मारुति सुजुकी सेलेरियो CNG सेगमेंट में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों में से एक है. इसका माइलेज लगभग 35.60 किमी/किलोग्राम तक बताया जाता है. इसमें 1.0-लीटर का डुअलजेट पेट्रोल इंजन मिलता है, जो स्मूद ड्राइविंग अनुभव देता है. कार में स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में खास बनाते हैं.

मारुति सुजुकी वैगनआर, जो लंबे समय से भारतीय ग्राहकों की पसंदीदा कार रही है. इसका CNG वेरिएंट करीब 34.05 किमी/किलोग्राम का माइलेज देता है. इसमें 1.0-लीटर इंजन दिया गया है और सेफ्टी के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग, ABS और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स शामिल हैं. इसकी ऊंची बॉडी और ज्यादा स्पेस इसे फैमिली के लिए एक अच्छा विकल्प बनाते हैं.

मारुति सुजुकी डिजायर एक कॉम्पैक्ट सेडान है ये आरामदायक सफर के लिए जानी जाती है. इसका CNG वेरिएंट करीब 33.73 किमी/किलोग्राम का माइलेज देता है. इसमें 1.2-लीटर का इंजन मिलता है, जो पावर और एफिशिएंसी का अच्छा कॉम्बो देती है. ये कार उन लोगों के लिए बेहतर है, जो सेडान सेगमेंट में किफायती और कम खर्च वाली गाड़ी चाहते हैं.

मारुति सुजुकी स्विफ्ट अपने स्पोर्टी लुक और परफॉर्मेंस के लिए मशहूर है. इसका CNG वर्जन करीब 32.85 किमी/किलोग्राम का माइलेज देता है. इसमें नया 1.2-लीटर इंजन दिया गया है, जो बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के साथ स्मूद ड्राइविंग का अनुभव देता है.

मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 इस लिस्ट की सबसे किफायती कार है. इसकी शुरुआती कीमत काफी कम है और माइलेज करीब 31.59 किमी/किलोग्राम तक है. इसमें 1.0-लीटर इंजन दिया गया है. छोटी फैमिली या शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए यह कार काफी उपयुक्त है.

Share This Article