Vedant Samachar

कटघोरा में मीरा देवी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा,27 मार्च (वदंत समाचार)। जिले के कटघोरा नगर से एक दुखद समाचार सामने आया है। नगर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं अग्रवाल सभा कटघोरा के संरक्षक सत्यनारायण धनोंदिया के अनुज रामनिवास धनोंदिया की धर्मपत्नी, 70 वर्षीय श्रीमती मीरा देवी का आज आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

परिजनों के अनुसार मीरा देवी का स्वभाव अत्यंत सरल एवं मिलनसार था। वे धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं और समाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाती थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजन, शुभचिंतक एवं समाज के लोग शोक संवेदना व्यक्त करने उनके निवास पर पहुंच रहे हैं।

स्व. मीरा देवी का अंतिम संस्कार शनिवार, 28 मार्च 2026 को प्रातः 9 बजे स्थानीय मलदाघाट मुक्तिधाम में किया जाएगा। धनोंदिया परिवार, कटघोरा ने सभी परिचितों एवं समाजजनों से अंतिम संस्कार में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करने का आग्रह किया है।

Share This Article